धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। महिला दिवस पर जीटो धनबाद लेडीज़ विंग एवं आनंद मंगल की ओर से शुक्रवार को ड्राइव विद पर्पज़ - नेशनल कार रैली का आयोजन किया गया। रैली सुबह जैन मंदिर, मटकुरिया से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं सदस्यों ने भाग लिया और समाज को कैंसर एवं थैलेसीमिया के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न स्लोगन और संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। कार रैली मटकुरिया, बैंक मोड़, श्रमिक चौक, पूजा टॉकिज, बेकारबांध, सिटी सेंटर, बरटांड़ , रानीबांध होते हुए धैया जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली के समापन के बादधैया जैन मंदिर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. नेहा बजाज (वरीय स्त्री ए...