महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र के जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल केवलापुर कला ने एक नई पहल की है। विद्यालय प्रबंधन ने इस विशेष दिन पर प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं का प्रवेश शुल्क पूरी तरह निःशुल्क कर दिया।विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि बेटियां समाज की आधारशिला हैं। एक बेटी को शिक्षित करने का अर्थ है आने वाली कई पीढ़ियों को शिक्षित करना। महिला दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को उड़ान देने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बेटियों को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना भी है।उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ छात्राओं को कंप्यूटर एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.