गिरडीह, मार्च 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जलसहियाओं ने सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय और पीएचईडी कार्यालय के समक्ष बकाया मानदेय सहित अन्य मांगों के लिए आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इन कार्यालयों के समक्ष धरना देकर धरनार्थियों ने कहा कि आज महिला सम्मान का दिन है, लेकिन विभागों द्वारा अपमान स्वरूप व्यवहार किया जा रहा है। एक साल से बकाया मानदेय भुगतान नहीं किया गया, संगठन ने कई बार मुलाकात की। जिसमें कहा गया था कि होली के पूर्व भुगतान कर देंगे, लेकिन त्योहार के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। कहा कि परिणाम स्वरूप थाली बजाओ कार्यक्रम के तहत कार्यालय में सभी धरना में है। कहा कि सात दिनों में बकाया मानदेय और प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं किया गया तो जिला स्तर पर व्यापक बैठक बुलाकर आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। संघ के मुख्य संरक...