गाजीपुर, मार्च 8 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय मजुई की कक्षा 7वीं की छात्रा निधि यादव और सहायक अध्यापिका सावित्री यादव एवं प्रधानाध्यापक रामअवध सिंह यादव ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित 'प्रगति 2026 आत्मसम्मान से समानता तक' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय का चयन मंडल स्तर पर किया गया था। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें प्रदेश के सभी मंडलों से आए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.