देहरादून, मार्च 8 -- हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन की ओर से अलकनंदा घाट पर कार्यक्रम आयोजित कर वर्षों से घाटों पर बिंदी, चूड़ी, माला और प्रसाद बेचकर आजीविका चलाने वाली बुजुर्ग महिला स्ट्रीट वेंडर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने किया। संजय चोपड़ा ने कहा कि गंगा घाटों पर बिंदी, चूड़ी और माला बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली महिला स्ट्रीट वेंडर्स को आज भी वास्तविक महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत गंगा घाटों और फुटपाथों पर कारोबार करने वाली महिलाओं का सर्वे कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। लघु व्यापार एस...