रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। रविवार को जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की के नेतृत्व में एथलेटिक्स में 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ और बास्केटबॉल मैच आयोजित किए गए। जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। यहां हॉकी कोच मोहित रावत, स्थायी एथलेटिक्स कोच हरीश राम, एथलेटिक्स कोच ममता बोरा, फेंसिंग कोच स्मिता नेगी, वॉलीबॉल कोच गुरतेज सिंह कुनूर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...