महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं, 100 मीटर दौड़ में प्रांजली अव्वल
शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और खेलों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें महिला खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में प्रांजली ने पहला, नेहा ने दूसरा और वर्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में राधिका पहले, अंजली दूसरे और जानवी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में आस्था ने पहला, भावना ने दूसरा और रागिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई टीम ने कुंती के नेतृत्व में जीत दर्ज की, जबकि रानी अहिल्याबाई टीम शिवानी के नेतृत्व में उपविजेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.