धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला और युवतियों में खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से धनबाद में खेलो इंडिया अस्मिता लीग के अंतर्गत विशेष खेल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत धनबाद कार्यालय की ओर से जिला खेल विभाग के सहयोग से शनिवार की सुबह आठ बजे से बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। खेलो इंडिया अस्मिता लीग भारत सरकार का महत्वपूर्ण स्पोर्ट्स इवेंट है, जिसका उद्देश्य देशभर की महिला और युवतियों को खेलों में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। तीन आयु वर्ग अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से ऊपर की युवतियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.