नोएडा, मार्च 10 -- शहर को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को शिल्प हाट में आयोजित कराए गए कार्यक्रम में कई कमियां सामने आईं थीं। शिकायतें मिलने पर प्राधिकरण के सीईओ ने संबंधित अधिकारियों से जबाव तलब किया है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्राधिकरण ने सात दिवसीय कार्यक्रम नारी लीड्स स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इसको लेकर शुभारंभ कार्यक्रम सोमवार को शिल्प हाट में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में एसीईओ वंदना त्रिपाठी, महाप्रबंधक एसपी सिंह, ए के अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी थे। कार्यक्रम में काफी संख्या में शहर के पुरुष व महिलाओं के अलावा सफाई के कामकाज में लगी महिला कर्मचारी भी उपस्थित थीं। बताया जाता है कि यहां बनाए गए पंडल के पर्दे व कारपेट...