कन्नौज, मार्च 9 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिलाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से महिला दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी ने एक दर्जन स्टाफ नर्सो को सम्मानित कर महिला दिवस मनाया। महिलाओं को अपने अधिकार सुरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 08 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।रविवार को कस्बे में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. राजन शर्मा ने उनके यहां काम कर रहीं स्टाफ नर्सों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला दिवस पर उपहार देकर सम्मानिक किया। डॉ.राजन शर्मा ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार सुरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 08 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ...