भभुआ, मार्च 9 -- लिच्छवी भवन में आयोजित समारोह में डीएम ने दिए मेडल, कप व प्रमाण पत्र खेल, पुलिस, स्वास्थ्य, जीविका क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लिच्छवी भवन में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कैमूर जिले के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में खेल में टीम स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को कप और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि व्यक्तिगत खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिका खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के इस सम्मान से उनके उत्साह और आत्मविश्...