रुडकी, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील आरएफ स्पार्कल क्लब की ओर से नगर निगम सभागार में नारी रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डांस, वॉक, थाली डेकोरेशन और हेल्दी फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिन पर हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं, कपड़े और विभिन्न व्यंजन उपलब्ध थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका मनीषा बत्रा और हेमा पंत रहीं। मनीषा बत्रा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और ऐसे कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। क्लब की अध्यक्ष निशा सुराना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.