लातेहार, मार्च 9 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुरूप पंचायत के दौना गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदिम जनजाति महिलाओं ने महिला दिवस मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अनुपा टोप्पो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों आदिम जनजाति महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरुकता रैली के साथ हुई, जिसमें महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समान अधिकार और सामाजिक जागरुकता से जुड़े संदेशों के साथ गांव में रैली निकाली तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। रैली के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अनुपा टोप्पो ने आदिम जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पीटीजी योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और विशेष रूप से आदिवासी समुदायों के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.