धनबाद, मार्च 7 -- जैन इंटरनेश्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) और आनंद मंगल संस्था की ओर से महिला दिवस पर आज शहर भर में कार रैली निकाली जाएगी। जीटो महिला विंग की चेयरपर्सन तन्नू जैन ने बताया कि समाज में स्वास्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थैलेसीमिया एवं कैंसर जागरुकता कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। कैंसर विशेकर महिलाओं में और बच्चों में थैलिसीमिया के मामले बढ़े हैं। कार रैली के माध्यम से इसकों लेकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। बताया कि यह इवेंट देश भर में आठ मार्च को जीटो की ओर से सहयोगी संस्थाओं के साथ आयोजित की जा रही है। तन्नू जैन ने बताया कि कार रैली के बाद धैया जैन मंदिर में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के जाने - माने चिकित्सक संबोधित करेंगे। कार रैली सुबह सात बजे मटकुरिया स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.