लोहरदगा, मार्च 8 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू के अविराम कालेज आफ एजुकेशन टिको में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शक्ति पर्व के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् और मिसेज यूनिवर्स डा परिन सोमानी और सचिव इंद्रजीत भारती ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कालेज के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए डा परिन सोमानी ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। सशक्तिकरण केवल बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि भीतर से आत्मविश्वास पैदा करना है। आज की छात्राएं कल की लीडर हैं, और शिक्षा ही वह अमोघ अस्त्र है, जिससे वे अपनी सफलता की कहानी खुद लिख सकती हैं।उन्होंने जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने और निरंतर सीखते रहने के महत्व पर बल दिया। उनके ओजस्वी विचारों ने सभागार में उपस्थित छात्राओं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.