हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति स्व विनोदिनी तर्वे को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर इस अवसर पर स्नातकोत्तर जन्तुविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पार्चण किया गया। मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे झारखण्ड और बिहार में उन्हें प्रथम महिला कुलपति होने का गौरव प्राप्त है। एक बंजर पड़ा भूमि पर उन्होंने विश्वविद्यालय जैसे ज्ञान के वृक्ष का बीजारोपण किया। विश्वविद्यालय को स्थापित करने में उनके कर्मठ, निष्ठा और समर्पण की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है। विभाग प्रत्येक वर्ष महिला दिवस पखवाड़े में पूरे विश्वविद्यालय परिवार की ओर से इस विदुषी महिला के प्रति अपनी कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.