मुरादाबाद, मार्च 8 -- राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ श्वेताम्बरी त्यागी को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह द्वारा दिया गया। महिला दिवस के अवसर पर समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों जरगांव, नवेनी गद्दी, इब्राहिमपुर, स्योडारा पर गोष्ठी हुई। महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद, ब्लॉक कम्युनिटी प्रबंधक मनीष कुमार, आरो विकेश कुमार, डॉक्टर राजपाल सिंह, धनंजय कठेत, डॉ. आदित्य कुमार, डॉक्टर मुनाजिर इमाम, डॉक्टर मुजफ्फर हुसैन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.