देहरादून, मार्च 7 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में तीन महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शनिवार को गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट के सभागार में महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पालिका सभासद जसवीर कौर ने महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम संचालक रूबीना अंजुम ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला व कहा कि वर्तमान में महिलाए हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं व देश का नाम रोशन कर रही हैं। अनामिका डांस ग्रुप ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। गायिका मधु थापा व प्रीति ने गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विजय लक्ष्मी कोहली, रीना रावत, व नेहा अग्रवाल को शॉल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.