उरई, मार्च 5 -- कालपी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस बार कालपी में नारी सम्मान 08 मार्च को नगर में होली मिलन समारोह तथा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान एवं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सदर बाजार कालपी में 8 मार्च को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण, सम्मान समारोह और रंगों के पर्व होली का उल्लास एक साथ देखने को मिलेगा। तदुपरांत दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। ‌शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक गणों द्वारा महिलाओं एवं आमजनों की मुफ्त जांच और परामर्श देंगे।डॉ. किरण श्रीवास्तव कानपुर, डॉ. पिंटू श्रीवास्तव एमडी, पीएचडी आगरा, डॉ. अनुज शुक्ला (ईएनटी विशेषज्ञ, कानपुर,डॉ. पवन कुमार (कानप...