वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांगता के बावजूद समाज में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। काशी विद्यापीठ ब्लॉक रोड (शिवदासपुर) स्थित संत नारायण पुनर्वास संस्थान में शनिवार को यह आयोजन हुआ। सम्मान पाने वालों में पद्मश्री डॉ. मंगला कपूर, सेवानिवृत शिक्षिका आरती टंडन, सविता सिंह, डॉ नीतू टहलनी, जाह्नवी चतुर्वेदी शामिल हैं। मुख्य अतिथि राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डॉक्टर उत्तम ओझा ने कहा कि जिन महिलाओं का सम्मान किया गया है निश्चित रूप से उन्होंने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। अध्यक्षता करते हुए डॉ. डीबी मिश्रा ने कहा कि इन महिलाओं का सम्मान कर हम खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। संचालन राकेश पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन अरविंद चक्रवाल ...