पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत। महिलाएं जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ती हैं वहीं कामयाबी के झंड़े बुलंद कर देती हैं। ऐसा ही कुछ जिले में भी महिलाएं कर रही हैं। एक तरफ जंगल में उत्कृष्ट मेजबानी की मिसाल बन रही महिलाएं तो दूसरी तरफ सुरक्षा और सतर्कता को लेकर भी महिलाओं ने बड़ी लकीर खींची है। खेती किसानी और पशुपालन के अलावा निष्प्रयोज्य चीजों से कलात्कता दिखाने में भी जिले की महिलाओं ने संघर्ष से लेकर कामयाबी की जो इबारत लिखी है। वह नजीर है। एक तरफ पर्यटकों का खैरमकदमा तो वहीं तो बाघों और तेंदुओं की आंखों से आंखें मिलाने वाली नारी शक्ति हरकदम पर खुद को साबित का बंदिशों की बेड़ियां तोड़ रही हैं। रुढ़ीवादी सोच को बदल दियाहाईस्कूल तक की शिक्षा ले चुकीं अनीता पांडे पत्नी राम प्रताप पांडे जंगल आने वाले सैलानियों के स्वाद का ख्याल रखती हैं। अनीता के हाथ...