गया, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को आरपीएफ पोस्ट के मेरी सहेली टीम ने महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ की मेरी सहेली टीम की महिला अधिकारियों और जवानों ने गया जंक्शन पर आने-जाने वाली महिला यात्रियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने महिला यात्रियों को यात्रा के समय सतर्क रहने, अनजान लोगों से खान-पान की वस्तु नहीं लेने, अपने सामान की सुरक्षा रखने व किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेलवे सुरक्षा बल से संपर्क करने की जानकारी दी। इसके साथ ही यात्रियों को रेलवे द्वारा उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। मेरी सहेली टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में महिला यात्...