मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर द्वारा बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत अंतर्गत भेलवा गांव में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वन स्टॉप सेंटर तथा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण हब के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़कर उसका लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) गुंजन मौली, जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति-हब) शाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.