महिला दिवस: चिलियानौला में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा, मार्च 8 -- नगर पालिका के सहयोग से चिलियानौला शिव मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मना। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राउमावि चिलियानौला के प्रधानाचार्य नरेश त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। चेतना ग्रुप की महिलाओं ने वहां झोड़ा गायन का आयोजन किया। यहां शिक्षिका विमला रावत, शांति पंत, प्रधान रितु आर्या, सिस्टर लिट्टी रोज, कमला फुलोरिया, सरस्वती पंत, कमला बिष्ट, गीता रौतेला, कमला देवी, रूपा देवी, रेनू, मंजू खाती, तारा नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा, सुंदर कुवार्बी, शंकर दत्त बुधोड़ी, वीना नेगी, विनोद जोशी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.