गया, मार्च 6 -- साइबर अपराधियों ने चंदौती थाना में पदस्थापित महिला दारोगा सुष्मिता राज को अपना शिकार बनाते हुए उनके मोबाइल फोन को हैक कर क्रेडिट कार्ड से 72,085 रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित महिला दारोगा के बयान पर चंदौती थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि महिला दारोगा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। जैसे ही उन्होंने फोन रिसीव किया, साइबर अपराधियों ने किसी तकनीकी माध्यम से उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हुए पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 72,085 रुपये के सामान की ऑनलाइन खरीदारी कर ली।कुछ देर बाद जब उनके मोबाइल पर ट्रांजैक्शन से संबंधित मैसेज आने लगे, तब उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.