महिला दरोगा को एआई से अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
लखनऊ, जुलाई 24 -- लखनऊ, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली में तैनात महिला दरोगा को अज्ञात लोगों ने फोन कर गाली-गलौज की और एआई से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात नंबर धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला दरोगा के अनुसार, उन्हें 23 जुलाई को दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने एक पुराने विवाद से जुड़े मुकदमे की जानकारी मांगी। जानकारी देने से इनकार करने पर अभद्रता की और एआई के जरिए अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी। पहली कॉल की रिकॉर्डिंग सुरक्षित है।इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि दोनों नंबरों की सीडीआर और लोकेशन खंगाली जा रही है। कॉल रिकॉर्डिंग फोरेंसिक जांच के लिए भेजी जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल करने वालों का संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.