खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता गौशाला मेला के मौके पर केसरी नंदन व्यायामशाला द्वारा आयोजित दंगल प्रतियोगिता में शनिवार को महिला पहलवानों ने जमकर जोर आजमाईस की। दंगल प्रतियोगिता के दौरान बनारस की खुशबू कुमारी ने प्रयागराज के सोनम कुमारी को हराया। वहीं बनारस के शिवानी पहलवान ने हिमांशु पहलवान को पटखनी दी। रोहियार के बॉबी पहलवान ने रसौंक के आमिर पहलवान को शिकस्त दी। बलौर के विक्की पहलवान ने झारखंड के पुष्पराज पहलवान को, मेघौना के जावेद पहलवान ने मुंगेर के अशोक पहलवान को हराया। हिमांशु पहलवान ने अशोक पहलवान को पराजित किया। टीकापुर के सत्यम पहलवान ने लगातार जमशेद पहलवान, आयान पहलवान एवं सोहन पहलवान को पटकनी दी। उसरी के रोशन पहलवान ने टीकापुर के सुधीर पहलवान को, हराया। विकेश पहलवान और राजू पहलवान बनारस की जोड़ी बराबरी पर छुटी। इधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.