औरैया, जून 8 -- ककोर, संवाददाता। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाना में कराए गए समझौते की शर्तों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मायका पक्ष ने समझौते में शामिल कुछ शर्तों पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं। मामला इटावा जनपद से जुड़े एक पारिवारिक विवाद का है, जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच औरैया पुलिस को सौंपी गई थी। औतों गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी पुत्री प्रियंका का विवाह करीब 16 वर्ष पूर्व इटावा जनपद के कंधेशी क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि 19 मई को पुत्री को मायके लाने के दौरान ससुराल पक्ष के साथ विवाद हो गया। इस दौरान सामान की जांच और बच्चे को साथ ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मायका पक्ष का आरोप है ...