महिला थाने में दर्ज मामले में चंद्रपुरा के महिला-पुरुष गिरफ्तार
बोकारो, मई 18 -- फुसरो। बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बेरमो महिला थाने में दर्ज मामले के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के लालबांध तेलो (पश्चिमी) की रहने वाली वादिनी रीना कुमारी (पति सुदामा कुमार) ने बेरमो महिला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज मामले (कांड संख्या 02/25) के आधार पर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। वादिनी के आवेदन पर नामजद अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- पॉक्सो व बाल विवाह मामले के फरार आरोपित के घर कुर्की बेरमो महिला थाना पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर कांड के दो मुख्य नामजद अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.