सहारनपुर, मई 20 -- पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार काउंसलिंग के दौरान विवाद बढ़ गया और माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रथम पक्ष से रेखा पत्नी पूरन सिंह और पूरन सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी मोहल्ला रामघाट, थाना कुतुबशेर शामिल हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से रीना पत्नी मदन निवासी अमोली, थाना देवबंद, सहारनपुर, रबीन पुत्र जग्गा निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना कोतवाली देहात, तथा विशाल पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम ढलावली, थाना गंगोह को गिरफ्तार किया गया। यह ...