महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान विवाहिता को जड़ा थप्पड़, पति-जेठ पर केस
अमरोहा, मई 30 -- महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान जेठ ने विवाहिता को थप्पड़ जड़ दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने दोनों में बीच-बचाव कराया। इसके बाद पति व जेठ जान से मारने की धमकी देते हुए काउंसलिंग बीच में छोड़ थाने से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हसूपुरा निवासी साबिर ने अपनी बेटी रुखसार की शादी नौगावां सादात क्षेत्र के रहने वाले युवक इरफान से की है। फिलहाल, दंपति में विवाद चल रहा है। जिसके चलते मायके में पिता के साथ रहने वाली रुखसार ने कुछ दिन पहले एक शिकायती पत्र महिला थाने में दिया था। यह भी पढ़ें- महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान जेठ ने विवाहिता को जड़ा थप्पड़, पति ने दी धमकी शुक्रवार को पुलिस ने दोनों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.