लोहरदगा, दिसम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित महावीर चौक से मिली भटकती हुई गर्भवती महिला को लोहरदगा महिला थाना प्रभारी बिनीता हेंब्रम और महिला थाना के पुलिस कर्मियों के सहयोग से परिजनों को सौंपा गया। महिला की पहचान लातेहार जिला के दोबा गांव निवासी आनंद भेंगरा की 30 वर्षीय अंजली टोपनो के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़कर निकल गई और भटकते हुए लोहरदगा के महावीर चौक पहुंच गई। जहां स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर महिला थाना प्रभारी बिनीता हेंब्रम को सूचना दी गई। महिला थाना प्रभारी ने मौके पर दल बल के साथ पहुंच महिला को संरक्षणा में लेकर देख रेख के लिए सखी ऑन स्टॉप पर रखा और परिजनों का पता लगाने में जुट गई। परिजनों का पता लगाने में महिला थाना के कई पुलिस कर्मियों का यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.