महिला थाने के पास चेन छिनतई
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर थाना अंतर्गत पुरानी बाजार नाका व महिला थाने के पास रविवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने स्थानीय अमित कुमार की पत्नी निहारिका कुमारी के गले से सोने की चेन छीन ली। चेन छीनकर भाग रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए जब अमित दौड़े तो बदमाश ने उस पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। डर कर अमित रुक गए। इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए गोला की ओर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी में दोनों बदमाश चेन छिनतई करते हुए दिखे हैं, लेकिन उनकी तस्वीर धुंधली है। उधर, नगर थाने की पुलिस ने रात में दो संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
प्रकरण की जानकारी महिला थाने के सामने मोहल्ला के निवासी अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.