संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को खलीलाबाद स्थित महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने और थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।एसपी ने थाना परिसर के बैरक, कार्यालय, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड के रख-रखाव और साफ-सफाई की स्थिति की भी जांच की गई। जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्हें तत्काल सुधार करने और सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए एसपी ने कहा कि महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनकी शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.