मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) की शाखा महिला थाने में शिफ्ट होगी। इसको लेकर गुरुवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने महिला थाने का निरीक्षण किया। एएचटीयू का प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध) को बनाया गया है। अपहरण से जुड़े तमाम मामले इसी शाखा से डील होंगे। निरीक्षण के दौरान महिला थाना के लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से महिला संबंधित मामलों एवं पॉक्सो कांडों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध) भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.