छपरा, जून 22 -- गंदे पानी से राहगीर, पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे परेशान फोटो 1 महिला थाना के पास सड़क पर जल जमाव छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित महिला थाना से लालू मोड़ होते हुए रतनपुरा जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले एक सप्ताह से करीब एक फीट जलजमाव होने से आम लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

जलजमाव की समस्या सड़क पर जमा पानी के कारण स्थानीय मोहल्ले के लोगों के साथ-साथ महिला थाना में आने-जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों व स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक नगर प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि मोहल्ले के घरों...