बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती। महिला थाना पुलिस स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में चार बिखरे परिवारों की गृहस्थी को फिर से बसाई गई। टीम ने काउंसलिंग कर एक-दूसरे से रूठे पति-पत्नी के बीच के मतभेदों को दूर कर उन्हें फिर से साथ-साथ रहने के लिए राजी कर लिया। चार जोड़ों को महिला थाने से सोमवार को महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने खुशी-खुशी विदा किया। जिले के दुबौलिया, मुंडेरवा और गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज के रहने वाले पति-पत्नी के चार जोड़े के बीच पारिवारिक मनमुटाव व विभिन्न कारणों से विवाद चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक डा. शालिनी सिंह, हेड कांस्टेबल शांति यादव और प्रीति गुप्ता की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.