संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर। परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर रविवार को चार परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना में रविवार को मिशन शक्ति के तहत टूटते परिवार को जोड़ने की पहल का आयोजन किया गया। महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या की अध्यक्षता में थाने पर नियुक्त महिला कांस्टेबल विनीता सिंह , महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह, महिला कांस्टेबल रम्भा यादव व थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कुल चार मामले आए। सभी मामलों में सुलह-समझौता कराकर बिखरते हुए परिवार को जोड़ा गया। चारो मामले के दोनों पक्षों को साथ-साथ रहने के लिए रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.