महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी को एसपी ने किया निलंबित
किशनगंज, मई 17 -- किशनगंज। संवाददाता इन दिनों लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को एक और पुलिस पदाधिकारी को निलंबित किया गया है। महिला थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी को एसपी संतोष कुमार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई रविवार को की गई है। लंबित कांडों का ससमय निष्पादन नहीं करने, न्यायालय में ससमय कांड दैनिकी नहीं भेजने, गंभीर प्रकृति के कांडों को लंबित रखने तथा कांड के अनुसंधान में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।एसपी संतोष कुमार द्वारा अपर थानाध्यक्ष महिला थाना सुधा कुमारी को गंभीर प्रकृति के कांडों को लंबित रखने, दिये गये निर्देश के बावजूद न्यायालय में कांड दैनिकी नहीं भेजने के संबंध में साइबर डीएसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.