बिहारशरीफ, जून 4 -- महिला थानाध्यक्ष की पहल पर दो पुत्रियों की मां पहुंची ससुराल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

मारपीट और प्रताड़ना पुत्रियों को जन्म देने से खफा होकर पति सहित ससुरालवालों द्वारा मारपीट और प्रताड़ित घर से बाहर निकाली गई 27 वर्षीय विवाहिता जयंती कुमारी महिला थानाध्यक्ष की पहल पर खुशीपूर्वक ससुराल वापस लौट गयी है।

थानाध्यक्ष की कार्रवाई थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि जिले के बाऊघाट थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी हरिकांत सहनी की पुत्री जयंती की शादी पांच साल पहले लखीसराय जिला के अम्हारा थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव निवासी युगल साहनी के पुत्र गोविंद कुमार के साथ हुई थी।

मारपीट के बाद शादी के बाद जयंती कुमारी ने दो बच्चियों को जन्म दीं। इसके बाद पति, सास व ससुर नाराज होकर जयंती को मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। स...