महिला तीन बच्चों समेत और युवती लापता
फरीदाबाद, मई 31 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। दो अलग-अलग क्षेत्रों से एक महिला अपने तीन बच्चों सहित तथा एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई की रात वह ड्यूटी से घर लौटे तो उनकी पत्नी घर पर नहीं मिली। उनके साथ छह वर्षीय बेटी , तीन वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटा घर से गायब थे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पीडि़त का कहना है कि वह अपने साथ 15 हजार रुपये व जेवरात भी ले गई। उसे यकीन है कि उसकी पत्नी को किसी ने बंधक बनाया हुआ है। वहीं सेक्टर-7 क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.