महिला तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार
भागलपुर, जून 4 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । ललमटिया पुलिस ने शराब तस्करी मामले में महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे तीन शराबियों को भी गिरफ्तार किया है। ललमटिया थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि महिला शराब तस्कर की पहचान पासिटोला निवासी पिंकी देवी के रूप में की गई है। वहीं, गश्ती के दौरान सड़क पर हंगामा कर रहे तीन शराबियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए लोगों की पहचान छोटू कुमार, सुजीत कुमार मंडल और राजेश झा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.