रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में घुसकर हंगामा करने, महिला डॉक्टर से अभद्रता करने और स्टाफ को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कत्यानी मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. विल्सन जय जेवियर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम ओमेक्स निवासी अमरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि यहां आते ही उन्होंने अस्पताल के मैनेजर गगनप्रीत सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी अस्पताल की सीनियर महिला डॉक्टर के केबिन में जबरन घुस गया, जहां उसने डॉक्टर के साथ अभद्रता की और अपशब्द कहे। घटना से अस्पताल में मौजूद स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि अमरजीत सिंह जाते-जाते अस्पताल में ताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.