नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा। नोएडा स्टेडियम में रविवार को इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स नोएडा-गौतम बुद्ध नगर शाखा की महिला डॉक्टर वॉकथॉन करेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले इस कार्यक्रम में महिला डॉक्टर साड़ी परिधान में वॉकथॉन में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर जागरुकता कार्यक्रम भी होंगे। लोगों को जीवन रक्षक आपातकालीन प्रतिक्रियाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें सीपीआर, घुटन प्रबंधन, शीघ्र दवा सहायता और सदमे के प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। नोएडा की सचिव डॉ. सोनिया माथुर ने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पारंपरिक तरीके से मनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.