प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के पुराना मम्फोर्डगंज मोहल्ले में महिला डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हो गई। घटना के वक्त महिला डॉक्टर मकान में ताला बंदकर अपने बेटे-बहू के यहां पुणे गई थी। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरों की तलाश में जुटी है।पुराना मम्फोर्डगंज निवासी डॉक्टर वंदना श्रीवास्तव की तहरीर के मुताबिक, वह 29 मार्च को अपने छोटे बेटे और बहू के साथ पुणे महाराष्ट्र गई थी। जबकि, घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। लेकिन, 29 मार्च की शाम अचानक से बंद हो गया। डॉक्टर वंदना ने वाई-फाई वाले को फोन कर घर में ताला होने की वजह से बाहर से ही कैमरा चेक करने की बात कही। दो अप्रैल को जब वाई फाई वाला चेक करने गया, तो मकान के गेट की कुंडी टूटी मिली। इसकी जानकारी होते ही डॉक्टर वंदना ने तत्काल कर्नलगंज थ...