बलरामपुर, मार्च 5 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। आकांक्षी विकास खण्ड श्रीदत्तगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से महिला डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला डॉक्टर के अभाव में कई महिलाएं यहां उपचार कराने से कतराती हैं और मजबूर होकर निजी अस्पतालों या जिला मुख्यालय का रुख करती हैं। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज क्षेत्र की करीब 40 ग्राम पंचायतों के लोगों के इलाज की जिम्मेदारी इस स्वास्थ्य केंद्र पर है। क्षेत्र की हजारों महिलाओं को विशेष रूप से स्त्री रोग व प्रसव संबंधी उपचार के लिए महिला चिकित्सक की आवश्यकता होती है, लेकिन यहां महिला डॉक्टर न होने से उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है, जिन्हें प्रसव या अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.