बलिया, फरवरी 28 -- बैरिया। जिला पंचायत सदस्य व जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष गीता सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सोनबरसा में विशेषज्ञ चिकित्सकों विशेष करके महिला चिकित्सक की तैनाती अभिलंब करने की मांग की है। सीएम को दिए गए पत्र में उन्होंने बताया है कि सीएचसी सोनबरसा पर प्रतिदिन 600 से 700 मरीज इलाज करने के लिए आते हैं। उसमें आधे से अधिक संख्या महिलाओं की होती है, किंतु महिला चिकित्सकों के अभाव में उनका समुचित इलाज नहीं हो पता है। उन्होंने अस्पताल पर महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.