महिला डॉक्टर को थमाई नोटिस, दवा दुकानदार गायब
बलिया, जून 17 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। गलत इलाज़ के चलते गर्भवती के अलावा गर्भस्थ शिशु की मौत के अलग-अलग मामलों की जांच के लिए मंगलवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी पद्मावती गौतम यहां पहुंचीं। मेडिकल संचालक दुकान बंद कर गायब था, जबकि महिला डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। क्षेत्र के बछईपुर निवासिनी 48 वर्षीय सुभावती देवी अपने मायके में रहकर कुछ दिनों से बछईपुर चट्टी पर स्थित भारत मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल यादव से इलाज करवा रही थी। बीते गुरुवार की दोपहर इलाज के दौरान अनिल यादव ने कुछ दवा तथा इंजेक्शन सुभावती को दिया। आरोप है कि उसके बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी और कुछ देर में मौत हो गयी। मृतका के बेटे अरविंद चौहान ने गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.