महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ रुपये वसूले, पार्सल के नाम पर डराया
वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 3 -- यूपी के प्रयागराज में शहर की एक महिला डॉक्टर को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर करीब 1.78 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। उनके नाम पर पार्सल में ड्रग्स होने का हवाला देते हुए करीब एक महीने तक नजरबंद रखा। साथ ही किसी को जानकारी नहीं देने की धमकी देते हुए तत्काल गिरफ्तारी का धौंस भी दी। महिला डॉक्टर की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। साइबर पुलिस के अनुसार, जार्जटाउन क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर को करीब एक महीने पहले अंजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उनके नाम का पार्सल आने की जानकारी दी। इसके थोड़ी देर बाद कथित सीबीआई अफसर बनकर दूसरे नंबर से शातिरों ने कॉल कर पार्सल में महिला डॉक्टर के नाम पर ड्रग्स होने की जानकारी दी। शातिरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.