देहरादून, जुलाई 8 -- महिला डॉक्टर को फार्मा कंपनी के डायरेक्टर दंपति ने फाइनेंस कंपनी के साथ मिलकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी दंपती ने डॉक्टर के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर उनके नाम पर 15.82 लाख रुपये का लोन ले लिया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के पिता से भी निवेश के नाम पर 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। फिलहाल आरोपी दंपती फरार बताया जा रहा है। मामले में मंगलवार को डालनवाला कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी दंपती का संपर्क सेवक आश्रम रोड निवासी डॉ. मानसी वैश्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019-2021 के दौरान उनके तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। उस मुश्किल दौर में कुठाल गेट, मसूरी रोड निवासी हिमांशु शेखर और उसकी पत्नी श्रुति तिवारी हाल निवासी तुलास ग्रीन, जाखन ने उनसे संपर्क किया। हमदर्दी का दिखावा...